हिमाचल: दस वर्षीय बालक को रौंदते हुए घटना स्थल से फरार हुआ वहान चालक
ऊना: उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार सड़क किनारे खड़े एक दस वर्षीय बालक को रौंदते हुए घटना स्थल से फरार हो गई। जिसे उसके पिता तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट लाए। यहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। गगरेट पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
रविवार सुबह अंबोटा गांव के रंजोध सिंह अपने दस वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ अपने खेतों से घास लेकर आए। कृष्णा सड़क क्रॉस कर सड़क किनारे खड़ा था, जबकि रंजोध सिंह अपनी साइकिल के साथ सड़क के दूसरे छोर पर खड़े थे। इसी बीच गगरेट की ओर से एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार के साथ आई और कृष्णा को रौंदते हुए तेज रप्तार के साथ ही बिना रुके दौलतपुर चौक की ओर चली गई। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।