चंबा-भरमौर मार्ग पर बोलेरो कैंपर रावी में गिरी, एक की मौत मौके पर पहुंची पुलिस
13 days ago
चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। रविवार सुबह दो सड़क हादसे पेश आये है। पहला हादसा पांगी में पेश आया है। जहां पर एक टिप्पर हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। वहीं तीन घायल है। रविवार सुबह चंबा भरमौर एनएच मार्ग पर लूणा नामक स्थान पर एक बोलेरो कैंपर हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में बोलेरो रावी नदी में जा गिरी हुई है।
Advertisement
इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-भरमौर एनएच पर लूणा के साथ लगते औरा पंचायत से जोडने वाले पुल से एक बोलेरो रावी नदी में गिरी है। हादसे के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। उधर पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल हादसे की पुरा जानकारी नहीं आई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement