For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

सोशल मीडिया पर उड़ाया भगवंत मान की दूसरी शादी का मजाक, वायरल हो रहे ऐसे मिम्स

07:10 AM Jul 09, 2022 IST | Patrika News Desk
सोशल मीडिया पर उड़ाया भगवंत मान की दूसरी शादी का मजाक  वायरल हो रहे ऐसे मिम्स
Advertisement

पठानकोट: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शादी रचा ली है। उन्होंने गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी रचाई है। दोनों ने अपने परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दे गुरप्रीत कौर और भगवंत मान को सोशल मीडिया पर लगातार शादी की बधाई मिल रही है।bhagwant mann हालांकि कई लोग उनकी शादी का मजाक भी बना रहे हैं और तरह-तरह के मिम्स शेयर कर रहे हैं। बता दें, भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। इसके अलावा कई लोग उनके सीएम आवास पहुंचे। बता दे इससे पहले भगवंत मान की शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी जिसके बाद उनके घर 2 बच्चों का जन्म हुआ जिनका नाम सीरत कौर मान और दिलशान सिंह मान है। उनकी बीवी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं।bhagwant mann

Advertisement

बता दे जब भगवंत मान ने सीएम पद की शपथ ली थी, तब उनके दोनों बच्चे शामिल हुए थे। हालांकि 6 साल पहले इंद्र प्रीत कौर और भगवंत मान का तलाक हो चुका है। दोनों ने साल 2015 में आपसी रजामंदी से तलाक लिया। अब उन्होंने 32 साल की गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई जो हरियाणा की रहने वाली है। हालांकि वह वर्तमान में पंजाब के राजपुरा में रहती है। bhagwant mannमीडिया रिपोर्ट की मानें तो गुरप्रीत कौर के माता-पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं। वही गुरप्रीत ने महरिशी मारकंडेश्वर इंस्टिट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेस एमबीबीएस की पढ़ाई की। बता दें, गुरप्रीत अपने परिवार में तीसरे नंबर की लड़की हैं, उनकी दो बड़ी बहन विदेश में रहती हैं। बता दें, जब केजरीवाल भगवंत मान के शादी में पहुंचे तो उनको लेकर भी कई तरह के मिम्स बन रहे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।bhagwant mann

Advertisement

इसके अलावा लोगों ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी नहीं छोड़ा और उनके ऊपर भी कई तरह के मिम्स बना डाले। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गुरमीत कौर पहले से ही सीएम भगवंत मान के परिवार के संपर्क में थी। दोनों का कई बार एक दूसरे से मिलना जुलना हुआ। इसके बाद ही उनके माता-पिता ने मान से शादी के लिए हामी भरी।bhagwant mann वही मान की मां और बहन ने ही गुरप्रीत को पसंद किया था। इसके बाद उन्होंने गुरप्रीत को अपने घर की बहू बनाया। कहा जा रहा है कि पति भगवंत मान सिंह की तरह ही गुरप्रीत को भी राजनीति में आने का शौक है। इसके अलावा वह भगवंत मान की स्टैंड अप कॉमेडी को भी काफी पसंद करती है।

Advertisement
Advertisement

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन