For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह के बंधन में बंधे, डॉ. गुरप्रीत के साथ लिए सात फेरे

03:57 PM Jul 07, 2022 IST | Patrika News Desk
UpdateAt: 03:57 PM Jul 07, 2022 IST
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह के बंधन में बंधे  डॉ  गुरप्रीत के साथ लिए सात फेरे
Advertisement

पठानकोट: अमन।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध गए हैं। 48 वर्षीय सीएम भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत के साथ फेरे लिए। चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में एक सादे पारिवारिक कार्यक्रम में शादी की रस्में संपन्न हुई। शादी में शामिल हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के पिता की रस्में निभाई। बता दें कि शादी समारोह में शिरकत करने अरविंद केजरीवाल परिवार सहित चंडीगढ़ पहुंचे थे। बेहद ही सादगीपूर्ण ढंग से विवाह की रिवायतों को सीमित लोगों की मौजूदगी में निभाया गया।

Advertisement

भगवंत मान के बेहद ही करीबी पारिवारिक लोग शादी समारोह में शामिल हुए, लिहाजा किसी के मलाल का सवाल ही नहीं उठता। पंजाब के सीएम के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाली डॉ. गुरप्रीत हरियाणा के कुरुक्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि वह दोबारा विवाह कर लें। खैर, मां-बहन व अन्य नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह संपन्न हो गया। सीएम को लगातार टवीट्र पर देश के हर कोने से बधाईयों मिलने का सिलसिला जारी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन