Independence Day: भारत के इस राज्य में नहीं मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस, नाम सुनकर दंग रह जाएंगे
पत्रिका स्पेशल डेस्क: जहां देश आज अपनी आजादी के 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस शुभअवसर पर जहां पर अमृत महोत्सव मनाया जाता है। लेकिन देश का एक ऐसा राज्य भी है जहां पर आजादी का यह जश्न नहीं मनाया जाता है। जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा दरअसल आजाद भारत का गोवा ऐसा राज्य है जहां स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है। बने रहिए हमारे इस खबर के आखिर तक आज हम आपको विस्तार से जानकारी देने जा रहे है कि देश के इस राज्य में क्यों नहीं मनाया जाता15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है। आपको बता दें कि देश में जहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस इस लिए मनाया जाता है कि 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की हुकूमत से पूर्ण रूप से आजाद हुआ था।
लेकिन देश का एक ऐसा राज्य है जो आज दिन तक आजाद नहीं हुआ है। आपको बता दें कि भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा ऐसा था जिस पर भारत की आजादी के बाद भी पुर्तगालियों का राज बरकरार था। इसलिए गोवा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है। बता दें कि गोवा पर लगभग पुर्तगालियों ने 400 साल राज किया था और भारत को आजादी मिलने के बाद गोवा 14 साल बाद यानी कि 1961 में गोवा पुर्तगालियों की हुकूमत से आजाद हुआ था। बता दें कि साल 1510 में अलफांसो-द-अल्बुकर्क के नेतृत्व में पुर्तगालियों ने गोवा पर हमला बोला था। जिसके बाद से ही गोवा पुर्तगालियों के कब्जें में आ गया था।
इसके अलावा भारत सरकार ने कई बार गोवा को पुर्तगालियों से मुक्त कराने का प्रयास भी किया लेकिन पुर्तगालियों ने गोवा छोड़ने से मना कर दिया। दरअसल गोवा को मसाला व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण जगह माना जाता था और मसालों के कारोबार से पुर्तगालियों को बहुत मुनाफा भी होता था। इसलिए उन्होंने गोवा पर अपना राज इतने लम्बें समय तक बरकरार रखा।
साल 1961 में गोवा (Goa Got Freedom from the Portuguese in 1961) को मिली आजादी भारत ने आजाद होने के बाद गोवा की आजादी का प्रयास लगातार जारी रखा। लेकिन पुर्तगालियों ने हर बार देश छोड़ने से मना ही किया। इसके अलावा पुर्तगाली सरकार के साथ भारत की सरकार का हर प्रयास फेल होता रहा। लेकिन बाद में भारत सरकार ने गोवा को आजाद कराने के लिए हवाई हमले की तैयारी की और थल सेना को भी लड़ाई के लिए तैयार कर दिया। लेकिन इस लड़ाई का प्रयास सफल रहा और 19 दिसंबर 1961 में गोवा पुर्तगाली सरकार से आजाद हो गया।