For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

नाले में नहाने उतरे पंजाब के पर्यटक की बहने से मौत, वीडियों देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

07:21 PM Sep 17, 2023 IST | Patrika News Himachal
नाले में नहाने उतरे पंजाब के पर्यटक की बहने से मौत  वीडियों देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Advertisement

Kangra News: धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के धर्मशाला में  भागसूनाले में बिते दिन एक पंजाब के प्रर्यटक की मौत हो गई। जिसके वीडियों रविवार को सामने आया हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक कुछ दूरी तक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने युवक का शव 100 मीटर नीचे में बरामद किया। जालंधर से युवक दोस्तों के साथ मैक्लोडगंज आया था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जालंधर निवासी अमित कुमार ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज को बताया कि वह और उसके चार साथी भागसूनाग वाटरफॉल (Bhagsunag Waterfall) में नहाते समय नाले में अचानक पानी बढ़ गया। जिसके बाद एक की पानी के तेज बहाव के कारण मौत हो गई। 

Advertisement

वाटरफॉल से करीब 100 मीटर नीचे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां देखें पूरी वीडियों 

Advertisement

Advertisement
Advertisement

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन