For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Happy Birthday Virat Kohli || वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच अनुष्का और विराट की रोमांटिक तस्वीरें मचा रही बवाल

12:57 PM Nov 05, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 12:57 PM Nov 05, 2023 IST
happy birthday virat kohli    वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच अनुष्का और विराट की रोमांटिक तस्वीरें मचा रही बवाल
Happy Birthday Virat Kohli || वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच अनुष्का और विराट की रोमांटिक तस्वीरें मचा रही बवाल
Advertisement

Happy Birthday Virat Kohli || टीम इंडिया के महान बल्लेबाज विराट कोहली के प्रशंसकों को दुनिया भर में देखा जा सकता है। विराट कोहली के प्रशंसक उन्हें ‘चीकू’ कहते हैं। विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, यानी 5 नवंबर। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को चाहने वाले बहुत पसंद करते हैं। दोनों मिलकर बहुत प्यारे लगते हैं। विराट और अनुष्का अपनी फैंस को कभी भी निराश नहीं करते; वे हमेशा अपनी तस्वीरें शेयर करके फैंस को अपडेट रखते हैं। अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति विराट कोहली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तो आईये जन्मदिन के मौके पर कुछ रोमांटिक तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं: –

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी बेहद ही ज्यादा दिलचस्प है। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी बेहद ही ज्यादा दिलचस्प है। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की थी।

शादी के बंधन में बंध जाने के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था, जहां तमाम हस्तियां पहुंचीं थी। विराट और अनुष्का दोनों साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान सेट पर मिले थे। अनुष्का से पहली मुलाकात में विराट काफी ही ज्यादा घबराए हुए थे।

अपनी घबराहट को खत्म करने के लिए अनुष्का के सामने उन्होंने एक जोक मारा था। दरअसल, एड शूट के दौरान अनुष्का अपने पति विराट से लंबी लग रही थीं, तो उसी वक्त क्रिकेटर ने कह दिया था, “आपको नहीं लगता है कि आपने काफी ऊंची हील्स पहनी हुई है।

वायरल कोहली की बातें सुनकर एक्ट्रेस को उस वक्त काफी गुस्सा आ गया था, लेकिन बाद में धीरे – धीरे इनके बीच अच्छी दोस्ती होती चली गई। विरुष्का के नाम से मशहूर विराट-अनुष्का इस फोटो में बेहद ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। दोनों का कैजुअल लुक फैंस को बेहद लुभा रहा है। इस फोटो में विराट ने कैप के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहना हुआ है, जबकि अनुष्का शर्मा भी ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में बेहद ही ज्यादा खूसबूरत नजर आ रही हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस फोटो में समुद्र में स्विमिंग करते हुए नजर आ रहे। इनकी फोटो बेहद ही ज्यादा रोमांटिक है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन