For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Police Bharti 2023 : पुलिस की 52699 पदों पर भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन?

09:14 AM Oct 01, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 09:14 AM Oct 01, 2023 IST
police bharti 2023   पुलिस की 52699 पदों पर भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी  जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
UP Police Bharti 2023 : 52000 कांस्टेबल भर्ती के आवेदन अक्टूबर से शुरू.
Advertisement

Police Bharti 2023: CM Yogi के आदेश के महज दो दिन बाद यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बुधवार को यूपी पुलिस में विभिन्न पदों पर की जाने वाली सीधी भर्तियों ( UP Police Constable, SI Bharti 2023 ) में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (physical efficiency test) सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में टेंडर नोटिस जारी कर दिया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आदेश दिया था कि पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया आगामी दिसंबर माह तक पूरी कर लें। यूपी पुलिस में कांस्टेबल, एसआई व जेल वार्डर समेत करीब 62 हजार पदों पर भर्ती होनी है। कांस्टेबल के 52699, सब इंस्पेक्टर के 2469 और जेल वार्डर के 2833 पदों पर बहाली होनी है।

आपको बता दें कि UP Police Bharti 2023 में 52699 कांस्टेबल और 2469 सब इंस्पेक्टर पदों (inspector posts) पर भर्ती होनी है। 2833 जेल वार्डर पदों पर भी बहाली होनी चाहिए। इन पदों के लिए कुछ दिनों पहले टेंडर नोटिस जारी किए गए थे। CM योगी और राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग के ताजा बयान से अनुमान लगाया जाता है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल के 52,000 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू हो सकती है। प्रदेश के लाखों युवा इन रिक्तियों के बारे में सूचनाओं का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती में लगभग 25 लाख आवेदन आने का अनुमान है।

Advertisement

UP Police Bharti 2023 : 52000 कांस्टेबल भर्ती के आवेदन अक्टूबर से शुरू.
UP Police Bharti 2023 : 52000 कांस्टेबल भर्ती के आवेदन अक्टूबर से शुरू.

UP Police Bharti 2023 : 52699 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा
प्रशासन ने कहा कि 15 जुलाई तक उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। लेकिन सितंबर से अक्टूबर हो गया है, और अब तक कोई नोटिफिकेशन (Notification) नहीं आया है न ही आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जल्द ही अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। कांस्टेबल रिक्रूटमेंट (constable recruitment) में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 18 से 22 साल की आयु में 12वीं पास करने की अनुमति दी जा सकती है। कांस्टेबल पदों पर राज्य में पिछली भर्ती 2018 में हुई थी, इसलिए बहुत से अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

Advertisement

UP Police Bharti 2023 के लिए अक्टूबर से आवेदन करना संभव है। UP Police Bharti  बोर्ड ने अभी नोटिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया है। अक्टूबर में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है तो भर्ती प्रक्रिया दिसंबर से फरवरी तक पूरी की जा सकती है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस में 52699 पदों की भर्ती सबसे बड़ी भर्ती होगी। 2018 के बाद भी ये भर्ती की जा रही हैं। क्योंकि 2018 के बाद से राज्य में कोई पुलिस भर्ती नहीं हुई है

UP Police Bharti 2023 : 52699 पदों पर भर्ती कब होगा नोटिफिकेशन जारी। 

  • यूपी पुलिस के एक अ​धिकारी ने बताया कि अक्तूबर माह तक इस संबंध में  अ​धिसूचना जारी हो सकती है। 
  • अ​भिया​​र्थियों के लिए आवेदन के लिए अ​धिकारिता बेवसाईट जारी की जाएगी।जिस पर आवेदन कर सकते है।
  • अभ्य​​र्थियों की आयू: अभ्य​र्थियों की आयू सीमा 18 से 22 साल की
  • ​यो​ग्यता:  इस भर्ती प्रक्रिया में 12वीं पास करने की अनुमति दी जाएगी। 

 

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन