For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal News: इशिता कतनौरिया बनेगी MBBS डॉक्टर, IGMC शिमला में एमबीबीएस के लिए हुआ चयन

10:17 AM Sep 12, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 10:17 AM Sep 12, 2023 IST
himachal news  इशिता कतनौरिया बनेगी mbbs डॉक्टर  igmc शिमला में एमबीबीएस के लिए हुआ चयन
Advertisement

Himachal News: ऊना जिला के गांव रैंसरी की इशिता कतनौरिया MBBS डॉक्टर बनेगी। उसका चयन IGMC शिमला में एमबीबीएस के लिए हुआ है। इशिता MBBS में चयन के लिए कई घंटे तक पढ़ाई करती थी।

Advertisement

ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला​ ऊना (Una district of Himachal Pradesh) जिले के गांव रैंसरी की इशिता कतनौरिया MBBS डॉक्टर (Ishita Katnauria MBBS Doctor) बनेगी। आईजीएमसी शिमला में MBBS के लिए उसका चयन हुआ है। इशिता ने MBBS में चयन के लिए कई घंटे तक पढ़ाई किया करती थी। आ​​खिर कार उसकी मेहनत का परिणाम उसे मिल गया हुआ है। इ​शिता कतनौरिया ने MBBS में प्रवेश किया है। वहीं वर्तमान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। शुरू से ही वह पढ़ने में अच्छी थी। MBBS में प्रवेश से पहले इशिता ने एक वर्ष तक नीट कोचिंग ली थी। नीट-2023 की परीक्षा में उसने 720 में से 571 अंक हासिल किए।

Advertisement

पिता जसमेर सिंह व माता परमजीत कौर के घर 23 दिसम्बर, 2004 को पैदा हुई इशिता ने जमा दो की परीक्षा रॉकफोर्ड सीनियर सैकेंडरी स्कूल से उत्तीर्ण की थी। वह पढ़ाई में ही नहीं बल्कि गायन, नृत्य, ड्राइंग व पेंटिंग के साथ-साथ सिलाई का भी हुनर रखती है। वह अपनी कक्षा में हमेशा प्रथम रहती थी। इशिता माता-पिता दोनों अध्यापक हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का MBBS में दाखिला हो गया है। उनकी बेटी ने यह उपलब्धि हासिल करके उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वहीं इशिता ने कहा कि उसके माता-पिता का सपना था कि मैं डॉक्टर बनूं। इसके लिए उसके माता-पिता ने हमेशा प्रेरित किया। हर कदम पर परिवार उनके साथ था। इशिता ने कहा कि यदि कड़ी मेहनत की जाए तो लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन