For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal job: सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व एचआर के 180 पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस दिन होंगे साक्षात्कार

06:06 PM Sep 14, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 06:06 PM Sep 14, 2023 IST
himachal job  सिक्योरिटी गार्ड  सुपरवाइजर व एचआर के 180 पदों पर निकली बंपर भर्ती  इस दिन होंगे साक्षात्कार
Advertisement

Himachal job ऊना: हिमाचल के ऊना जिला में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर व एचआर के 180 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार होंगे। मैसर्ज ईवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला 18 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 19 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय अंब, 20 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 21 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार आयोजित करेगी।

Advertisement

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर व एचआर के 180 पद भरे जाएंगे। इन पदों के शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन रखी गई है। इसके अलावा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तथा मासिक वेतन 12 से 25 हजार रुपए निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा लाएं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन