For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

पांगी में धूमधाम से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने दिया पंगवाल समूदाय को यह संदेश, दे​खिए तस्वीरें 

08:05 PM Nov 15, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 08:07 PM Nov 15, 2023 IST
पांगी में धूमधाम से मनाया जनजातीय गौरव दिवस  आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने दिया पंगवाल समूदाय को यह संदेश  दे​खिए तस्वीरें 
Advertisement

पांगी || बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के अवसर पर आज पांगी मुख्यालय किलाड़ के रामलीला मैदान में जनजातीय गौरव दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।

Advertisement

आवासीय आयुक्त ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन में प्रकाश डालते हुए उनके देश की स्वतंत्रता में योगदान को याद किया। उन्होंने इस दौरान जनजातीय गौरव दिवस कि शुभकामनायें दी व अपने क्षेत्र की प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, खंड विकास कार्यालय पांगी की ओर से प्रदर्शनी भी लगवाई गई,जिसमे लोगों को विभागीय योजनाओं कि जानकारी दी गई। इस दौरान स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी तैयार किये गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गयी जिसमें प्रगति ग्रामीण संगठन साच, तिलमिल स्वयं सहायता समूह धरवास, मिंधल माता स्वयं सहायता समूह माहलियत और कोमल स्वयं सहायता समूह फिंडरु शामिल रहे।

इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पांगी और आयुष विभाग पांगी द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़, राजकीय महाविद्याल पांगी, बाल बालिका आश्रम किलाड़, सैनटेक धर्म विद्यालय किलाड , सरस्वती विद्यालय मंदिर किलाड़, प्राथमिक पाठशाला किलाड़, प्राथमिक पाठशाला माहलियत, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किलाड़ के छात्रों ने रंगा रंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

अंत में उपमंडलाधिकारी पांगी रमन घरसंगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जनजातीय गौरव दिवस की भी शुभकामनाएँ दी। उन्होंने लोगों से अपनी जनजातीय संस्कृति और आधुनिकता को एक साथ ले कर चलने का आग्रह किया।

× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन