For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Chamba News In Hindi: चंबा के बेटी ने KBC के सीजन 15 में जीते 6 लाख 40 हजार रूपए, महानायक ने पूछा था यह सवाल || Chamba News In Hindi

10:29 AM Sep 13, 2023 IST | Patrika News Himachal
chamba news in hindi  चंबा के बेटी ने kbc के सीजन 15 में जीते 6 लाख 40 हजार रूपए  महानायक ने पूछा था यह सवाल    chamba news in hindi
Advertisement

Chamba News In Hindi चंबा: सोनी टीवी के रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में चंबा की बेटी सीजन 15 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज 6 लाख 40 हजार के लिए सवाल पूछेंगे। यह पहला मौका है जब जिला चंबा से कोई इस कार्यक्रम में भाग लेगा।   साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली कम्होथा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैतून बेगम से ने इस बारे बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय डूगली से हासिल की। पढ़ाई में अव्वल नंबर पर रहने से उनको आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए बैरा-स्यूल पावर स्टेशन सुरंगानी के केंद्रीय विद्यालय सुरंगानी से ग्रहण की।

Advertisement

पिता ने पैदा करने के बाद मां और बेटी को अकेला छोड़ दिया कर ली दुसरी शादी
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें केवल उनकी माता गुलामी बेगम जी ने ही पालपोस कर बड़ा किया। उन्होंने बताया कि पिता ने उनके पैदा होने के बाद उन्हें अकेला छोड़ दिया और दुसरी शादी कर ली थी। उनकी माता ने गरीब होने पर भी अपने बच्चों को शिक्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि उनका मकान आज भी कच्चा है। जब भी बारिश आती है तो उनका सारा परिवार सोच में पड़ जाता है कि कभी भी यह मकान गिर सकता है। उन्होंने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए 2011 से कोशिश कर रही थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जब भी केबीसी का सीज़न शुरू होता था वह हमेशा भाग लेने के लिए अपने आप को पंजीकृत करके अगले राउंड का इंतजार करती रहती थीं। जो अब जाकर कोशिश पूरी हुई।   यह सपना हुआ साकार-वेगम उन्होंने बताया कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी से मिलने का सपना साकार हो गया। जब उनसे पूछा गया कि 6 लाख 40 हजार रूपए आपके जीवन में क्या महत्व रखते हैं तो उन्होंने बताया कि बहुत महत्व रखते हैं। उनका कहना है कि वे इन पैसों से अपनी माता जी को हज यात्रा करवाना चाहती हैं। और कुछ अपने भविष्य के लिए भी रखना चाहती है।

Advertisement
Advertisement

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन