For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

चंबा जिले में बेहतर कार्य पर इंजीनियर कैलाश चंद महाजन को मिला था पद्मश्री

02:34 PM Sep 15, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 02:34 PM Sep 15, 2023 IST
चंबा जिले में बेहतर कार्य पर इंजीनियर कैलाश चंद महाजन को मिला था पद्मश्री
Advertisement

चंबा: आज भी चंबा के इंजीनियर कैलाश चंद महाजन (Engineer Kailash Chand Mahajan) को इंजीनियर दिवस पर स्मरण किया जाता है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बिजली उत्पादन में उनका बहुत बड़ा योगदान है। 1971 की भारत-पाकिस्तान की जंग के दौरान पंजाब में अधीक्षण अभियंता थे। उन्हें उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जब वे अधीक्षण अभियंता थे उन्होंने बहुत बड़े बिजली प्रोजेक्ट बनाए। इन परियोजनाओं से पंजाब में विद्युत उत्पादन शुरू हुआ। 1981 में पंजाब से सेवानिवृत होने के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

Advertisement

उन्होंने अपने कार्यकाल में जलविद्युत की संभावनाओं को पूरा करने के सार्थक प्रयास किए. उन्होंने चंबा में बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस का नक्शा भी स्वयं बनाया था, जो पूरे जिले में कहीं नहीं बना है और इसकी बनावट सबसे अलग है.

Advertisement

चंबा में इंजीनियर दिवस पर आज भी उनके कार्यों की सराहना की जाती है. साल खड्ड पर उनके नाम का पावर प्रोजेक्ट बनाया गया। जिस पद पर उन्होंने कार्य किया। उनके कार्य की हमेशा सराहना हुई। यही कारण रहा कि उन्हें पदमश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन