For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Chamba Pangi News || किलाड़-हिलूटवान रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस खराब, प्रबंधन रूटों पर भेज रहा खटारा बसें

06:53 AM Nov 12, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 06:53 AM Nov 12, 2023 IST
chamba pangi news    किलाड़ हिलूटवान रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस खराब  प्रबंधन रूटों पर भेज रहा खटारा बसें
Chamba Pangi News || किलाड़-हिलूटवान रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस खराब, प्रबंधन रूटों पर भेज रहा खटारा बसें
Advertisement

Chamba Pangi News || पांगी: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के पांगी घाटी में एचआरटीसी की सेवाएं एक बार फिर दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। पांगी के शुण हिलूटवान रूट पर जाने वाली बस पिछले तीन दिनों से खराब हो गई है।  बस में तकनीकी खराबी आने के बाद चालक-परिचालक ने जांच की, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हो रही है

Advertisement

जिस कारण सवारियों का निजी वहानों में भारी किराया चुकाकर किलाड़ जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ से हिलूटवान रूट पर चलने वाली बस में सेचू, हिलौर, साहली, साच, फिंडरू के तहत गांवों से रोजाना विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और ग्रामीण काम के सिलसिले में किलाड़ मुख्यालय जाते हैं।

Advertisement

क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर चलने वाली निगम की बसें बीच राह रुक जाती हैं। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कई बार प्रबंधन से रूटों पर खटारा बसें न चलाने के बारे में चेताया गया है। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब हिलूटवान-किलाड़ रूट की बस पिछले तीन दिनों से हिलूटवान में खराब हो गई है। ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि क्षेत्र के रूटों पर इस प्रकार की बसों को न भेजा जाए।

Chamba Pangi News || किलाड़-हिलूटवान रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस खराब, प्रबंधन रूटों पर भेज रहा खटारा बसें
Chamba Pangi News || किलाड़-हिलूटवान रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस खराब, प्रबंधन रूटों पर भेज रहा खटारा बसें
Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन