For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

अपनी ही सरकार का सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं हिमाचल के उपमुख्यमंत्री ? पूर्व कृषि मंत्री ने किया बड़ा दावा ।। Himachal News

07:04 PM Sep 08, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 07:04 PM Sep 08, 2023 IST
अपनी ही सरकार का सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं हिमाचल के उपमुख्यमंत्री   पूर्व कृषि मंत्री ने किया बड़ा दावा ।। himachal news
Advertisement

Himachal News: ​शिमला: हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के के बाद हर कोई कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की लड़ाई देखता था। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू बहुत करीब रहे। इस नजदीकी दौड़ में सुखविंदर सिंह सुक्खू इक्कीस साबित हुए और प्रदेश की सत्ता का शीर्ष पद हासिल किया। अब दोनों नेताओं के संबंधों को लेकर अक्सर बहस होती है। इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार में पूर्व कृषि मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने दोनों नेताओं के संबंधों पर आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष और पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि सत्ता परिवर्तन को विपक्ष में रहते हुए मुकेश अग्निहोत्री चाहते थे।

Advertisement

जैसा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार आने के बाद भी वे मन से सत्ता बदलना चाहते हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला ऊना में चुनाव लड़ा गया था कि मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री के पद से संतोष करना पड़ा और उन्हें अपने पसंदीदा विभाग भी नहीं मिला। यही नहीं, मुकेश अग्निहोत्री अपने विभाग में भी काम नहीं कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: OMG: जैसलमेर से ऑटो लेकर Shimla पहुंचे अमेरिकी सैलानी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान! ।। Himachal Shimla News

हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का दावा किया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी में है। उन्हें आशा है कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में 2014 और 2019 की तरह फिर से जीत हासिल करेगी। उन्हेंने हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर भी जीत का दावा किया गया था। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साढ़े नौ साल में भारत की छवि बदल दी है और देश तेजी से विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहा है।

 

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन