For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

G20 Summit 2023: जी-20 समिट में आयोजित राष्ट्रपति के डिनर में CM सुक्खू से इस खास अंदाज में मिले PM मोदी, फोटो हुई वायरल ।। Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu

04:34 PM Sep 10, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 04:34 PM Sep 10, 2023 IST
g20 summit 2023  जी 20 समिट में आयोजित राष्ट्रपति के डिनर में cm सुक्खू से इस खास अंदाज में मिले pm मोदी  फोटो हुई वायरल ।। chief minister sukhwinder singh sukhu
Advertisement

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस शासित राज्य के इकलौते ऐसे CM बने, जो G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति के डिनर में शामिल हुए. इस दौरान सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की.

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार की रात को G-20 शिखर सम्मेलन के कार्यक्रम के बीच एक विशेष डिनर का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्षों और देश की प्रमुख हस्तियों ने भी इस डिनर में हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राष्ट्रपति के विशेष डिनर में शामिल हुए। इस दौरान, वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले। अब इस बैठक के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों नेता बहुत सहमत दिखते हैं।

Advertisement

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu ने शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर आयोजित रात्रि भोज में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की और उनके समक्ष प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उनसे प्रदेश में हुई त्रासदी को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि गत दो महीनों में भारी बारिश, भू-स्खलन और बाढ़ के कारण प्रदेश में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 13 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है, जिस कारण हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu  ने कांग्रेस शासित राज्य के इकलौते मुख्यमंत्री बने जो राष्ट्रपति के इस डिन में शामिल हुए है। हलांकि इससे पहले, छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों ने डिनर में शामिल होने से इनकार कर दिया था। हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी आपदा ने लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान किया है। इस बीच, नीति आयोग और विश्व बैंक ने भी हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के बीच पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर स्थिति से अवगत करवाया था.

CM सुक्खू ने की हिमाचल की पैरवी
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि इस आपदा से उबरने के लिए प्रदेश को केंद्र की ओर से आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है। आपदा के कारण प्रदेश में हुए अभूतपूर्व नुकसान के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि भुज और केदारनाथ मेें आई आपदा की तर्ज पर हिमाचल को भी विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए। नरेन्द्र मोदी ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उठाए गए प्रदेश हित के मद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि प्रदेश की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सहित अन्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, 19 आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Narendra Modi ।। Sukhwinder Singh Sukhu ।। G-20 Summit in Delhi ।। G 20 Summit India

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन