For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Mandi News In Hindi: मंडी के जोगिंदरनगर में भीषण आग, दुकान समेत रिहायशी मकान जलकर राख

01:32 PM Oct 01, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 01:32 PM Oct 01, 2023 IST
mandi news in hindi  मंडी के जोगिंदरनगर में भीषण आग  दुकान समेत  रिहायशी मकान जलकर राख
Advertisement

Mandi News In Hindi:  मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के दायरे में आने वाले उपमंडल जोगिंदरनगर में ढेलू में​ बीते दिन देररात को भीषण आग लगने की घटना सामने आई हुई है। इस घटना में दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। वहीं दुकान के साथ लगते एक घर भी जलकर राख हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही अ​ग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। और आग बुझाने में जुट गए।

Advertisement

हलांकि इस घटना में कोई जानमाल का नुक्सान नहीं है। लेकिन पीडित  दुकानदार व परिवार का लाखों नुक्सान हुआ है। दुकान सोनू नाम के शख्स की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर जोगिंदरनगर पुलिस (Jogindernagar Police)ने मौके पर पहंच कर राहत ओर बचाव कार्य में सहयोग किया। फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया गया होता तो एक बड़ी घटना भी घट सकती थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन