For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal Disaster: आपदा के बीच CM सुक्खू ने पेश की मिसाल, अपने सभी निजी बैंक खाते से दान की 51 लाख रुपए की राशि

03:46 PM Sep 16, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 03:46 PM Sep 16, 2023 IST
himachal disaster  आपदा के बीच cm सुक्खू ने पेश की मिसाल  अपने सभी निजी बैंक खाते से दान की 51 लाख रुपए की राशि
Advertisement

CM Sukhu Donation for Himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने आपदा से उबर रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए मिसाल पेश की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने अपने तीनों निजी खाते से 51 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष- 2023 में दान कर दी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को यह चेक दिया। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चौथी बार के विधायक हैं और पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं। विधायक रहते हुए सीएम सुक्खू साधारण ऑल्टो कार में सफर करते रहे और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विधानसभा सत्र के ऑल्टो कार में पहुंचे थे।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने कहा कि छोटे बच्चे भी अपनी जेब तोड़कर आपदा राहत कोष में दान दे रहे हैं, यह आपदा के समय है। तो ऐसे में उन्होंने भी सोचा कि वे भी आपदा से उबर रहे हिमाचल प्रदेश की मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने तीनों खातों को देखकर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में यह धन दान किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के दौरान भी उन्होंने अपना वेतन कोविड रिलीफ फंड में दिया था।

Advertisement


इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लगातार केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में हुई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। केंद्रीय सरकार से उनकी उम्मीद है कि हिमाचल को मदद मिलेगी। 24 जून से अब तक हिमाचल प्रदेश को 92 दिनों में 8679.94 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। प्रदेश में अब तक 430 लोग मर चुके हैं और 429 घायल हुए हैं। 24 जून से अब तक राज्य में 165 भूस्खलन और 72 फ्लैश फ्लड की घटनाएं हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग ने सबसे अधिक नुकसान उठाया है। लोक निर्माण विभाग को 2941.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन