Earthquake: सुबह 7:46 मिनट पर भूकंप के झटकों ने हिलाई चंबा की धरती,
चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शुक्रवार सुबह भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया है। शुक्रवार सुबह 7:46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। हलांकि इसमे जानमाला का नुक्सान नहीं हुआ है। झटका इतना जोरदार था कि लोगों के मन में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा। राष्ट्रीय केंद्र भूकंप विज्ञान के अनुसार इस भूकंप का केंद्र जिला चंबा ही रहा। तीसा के साथ सटी चम्बा की सीमा इस भूकंप का केंद्र रही और इसकी गहराई 5 किलोमीटर तक रही। इस भूकंप के झटके को सिर्फ चम्बा में ही महसूस किया गया है।
जिला चम्बा पहले से ही भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। आज भूकंप के झटके की वजह से जिला चम्बा में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप के झटके कि रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही। भूकंप की दृष्टि से हिमाचल का लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चम्बा जिला व शिमला का कुछ भाग बेहद संवेदनशील माना गया है। यही वजह है कि इन जिलों को जॉन झ्र 5 में स्थान प्राप्त है। तो वहीं मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन को जॉन -4 में शामिल किया गया है।