For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal News: गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर, तीन लोगों की मौत, पांच घायल

11:33 AM Sep 11, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 11:33 AM Sep 11, 2023 IST
himachal news  गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर  तीन लोगों की मौत  पांच घायल
Advertisement

Himachal News हिमाचल प्रदेश के राजधानी ​शिमला के उपमंडल रोहड़ू में पेश आये इस हादसे में अभी तक तीन की मौके पर ही मौत हो गई है।वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू में भर्ती किया है।वहीं दो की हालात काफी गंभीर होने के कारण उन्हों आईजीएमसी ​शिमला रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राजधानी ​शिमला के उपमंडल रोहडू में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। इस हादसे में तीन लोगाें की मौत हो गई है। हादसा रोहडू के चिड़गांव में पेश आया हुआ है।जहां पर एक हादसे का ​शिकार हो गया है। हादसे में हुई मौत तीनों लोग मजदूर बताये जा रहे है। वहीं पांच लोग गंभीर घायल बताये जा रहे है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मोके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीये लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए रोहडू पहुंचाया हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर लोनिवि के एक ठेकेदार के पास काम करने जा रहे थे।

Advertisement

हादसा इतना दर्दनाक है कि टिप्पर सड़क के काफी गहरी खाई में गिरा हुआ है। बताया जा रहा है कि खशधार नाम सड़क पर कार्य चला हुआ है जहां पर लेबर काम करने जा रही थी। लेकिन बीच रास्ते में टिप्पर नंबर  एचपी 63-7198 हादसे का  ​शिकार हो गया।स्थानीय लोगों को जब हादसे का पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पुलिस व स्थानीय लोगों ने पांच घायलों को खाई से निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है। मृतकों की पहचान जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप में हुई है।  फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन