For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal Mandi Accident: || मंडी में करवा चौथ के दिन बड़ा हादसा, तीन महिलाओं और एक व्यक्ति की गई जान,

07:02 PM Nov 01, 2023 IST | ANIL KUMAR
UpdateAt: 07:02 PM Nov 01, 2023 IST
himachal mandi accident     मंडी में करवा चौथ के दिन बड़ा हादसा  तीन महिलाओं और एक व्यक्ति की गई जान
Himachal Mandi Accident: || मंडी में करवा चौथ के दिन बड़ा हादसा, तीन महिलाओं और एक व्यक्ति की गई जान,
Advertisement

Himachal Mandi Accident: || देवभूमि हिमाचलप्रदेश के जिला मंडी में करवा चौथ के दिन दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार की मौत हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मंडी के कोटली उपमंडल के धन्यारा गांव के बुधवार देरशाम को एक जीप गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्य​क्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार जीप में सवार अधिकतर लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। हादसे के समय जीप(टेंपो ट्रैक्स) चालक सहित 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।  एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चार शवों को कोटली अस्पताल में रखा गया है।

Advertisement

Himachal Mandi Accident: || मंडी में करवा चौथ के दिन बड़ा हादसा, तीन महिलाओं और एक व्यक्ति की गई जान,
Himachal Mandi Accident: || मंडी में करवा चौथ के दिन बड़ा हादसा, तीन महिलाओं और एक व्यक्ति की गई जान,

इन्हें पोस्टमार्टम के लिए मंडी लाया जाएगा। गुरुवार तक शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया जाएगा। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की तलाश की जा रही है।

Himachal Pradesh – हिमाचल प्रदेश,  Himachal News In HindiLatest हिमाचल प्रदेश न्यूज़, Shimla News In Hindi, Latest शिमला न्यूज़ Headlines, हिमाचल | Himachal, Himachal Pradesh Latest News Today – हिमाचल प्रदेशhimachal-pradesh News in Hindi (हिमाचल प्रदेश न्यूज़), Latest Himachal Pradesh News (हिमाचल प्रदेश समाचार)Latest Himachal Pradesh News in Hindi,

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन