For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Breaking: चंबा जन्माष्टमी के दिन दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में लुढ़की बोलेरो गाड़ी, मासूम बच्चे समेत दो महिलाओं की मौत, चार घायल ।। Chamba Road Accident News 

06:29 PM Sep 07, 2023 IST | Patrika News Himachal
breaking  चंबा जन्माष्टमी के दिन दर्दनाक सड़क हादसा  गहरी खाई में लुढ़की बोलेरो गाड़ी  मासूम बच्चे समेत दो महिलाओं की मौत  चार घायल ।। chamba road accident news 
Advertisement

Chamba Road Accident News चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा (Chamba) में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। इस हादसे में एक मासूम बच्चे व दो महिलाओं की माैत बताई जा रही है। हादसा गुरूवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। हादसा सिढ़कुंड मार्ग पर झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के समीप पेश आया हुआ है। हादसा इतना दर्दनाक है कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज (Chamba Medical College) पहुंचाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा की रहने वाली पांच महिलाएं व एक बच्चा व चालक सवार थे। हादसे में दो महिलाओं व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है।

Advertisement

वहीं चार लोगों घायल बताये जा रहे है। फिलहाल अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक महिलाएं चंबा राजपुरा की रहने वाली है। जाेकि दुआट महादेव के दर्शन करने गए हुए थे। लेकिन दर्शन करने के बाद वपिस घर आते समय झुलाड़ा पंचायत के माणी गांव के सीमप टरीरू मोड पर बोरेरो गाड़ी  HP10B 8051
सड़क हादसे  ​शिकार हो गई। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हआ है। वहीं मृतक महिलाओं की आयु  40 और 50 वर्ष के बीच में बताई जा रही है मरने वाले बच्चे की आयु 2 से 3 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य बच्चे का मुंडन करके वापसी लौट रहे थे। लेकिन बीच में गाड़ी सड़क हादसे की ​शिकार हो गई।

Advertisement

पूरी खबर के लिए इंतजार करें: कुछ समय बाद इस पेज पर खबर पूरी डाल दी जाएगी। 

Advertisement
Advertisement

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन