For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal Solan News: नशे के खिलाफ सोलन पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक' जारी, दो महीनों में 16 आरोपी गिरफ्तार, 168 ग्राम चिट्टा भी बरामद

06:29 PM Sep 26, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 06:29 PM Sep 26, 2023 IST
himachal solan news  नशे के खिलाफ सोलन पुलिस की  सर्जिकल स्ट्राइक  जारी  दो महीनों में 16 आरोपी गिरफ्तार  168 ग्राम चिट्टा भी बरामद
Advertisement

Himachal Solan News: सोलन पुलिस ने नशे के फैलते जाल को रोकने के लिए मुहिम चलाई हुई है। सोलन जिले की पुलिस ने पिछले दो महीनों में दो बड़े चिट्टा तस्करों का गैंग पकड़कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सोलन पुलिस ने चिट्टे तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं, जिसमें बाहरी राज्यों में भी दबिश दी जा रही है।

Advertisement

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को सोलन पुलिस की एक टीम ने धर्मपुर में एक व्यक्ति अरुण उर्फ बब्बू से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया था. उससे पूछताछ की गई और बाहरी राज्यों में उसे चिट्टा देने वाले छह सप्लायरों को आईडेंटिफाई किया गया। वहीं, असम के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालाँकि, वे पिंजौर में रहते हैं। दंपति से छह ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। वहीं, पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उनके सप्लायर का पता लगाने के लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया।

Advertisement

SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति के साथ इस दम्पति के सप्लायर को सोलन पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दम्पति सोलन जिले में नशे का कारोबार करते हैं और पुलिस ने आरोपी अरुण उर्फ बब्बू के दूसरे सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया. 20 सितंबर को पुलिस ने तीन सप्लायरों, साहिल निहाल और सोनू, को भी गिरफ्तार किया। वह हरियाणा राज्य के नागरिक थे और अवैध चिट्टे हीरोइन बेचते थे. उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से 35.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन