For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal Mandi News || मंडी के सिराज घाटी में भीषण अ​ग्निकांड, दो मंजिला मकान के 16 कमरे जलकर राख

05:43 PM Nov 17, 2023 IST | Patrika News Himachal
himachal mandi news    मंडी के सिराज घाटी में भीषण अ​ग्निकांड  दो मंजिला मकान के 16 कमरे जलकर राख
Himachal Mandi News || मंडी के सिराज घाटी में भीषण अ​ग्निकांड, दो मंजिला मकान के 16 कमरे जलकर राख
Advertisement

Himachal Mandi News || मंडी: हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे-वैसे आगजनी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही है। अब प्रदेश के जिला मंडी में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां एक मकान जलकर राख के देर में तब्दील हो गया। हालांकि ग्रामीण और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लगी। मामला मंडी जिले की सिराज घाटी के जंजैहली के मझाखल गांव का है।

Advertisement

जहाँ पुरषोत्तम और उसके दो भतीजों ओम प्रकाश और मुकेश के दो मंजिला मकान में शुक्रवार सुबह आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने के चलते पूरे घर ने आग पकड़ ली। हालांकि घर में आग को फैला देख परिवार के सदस्य अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। मगर जब तक आग पर काबू पाया जा सकता तब तक दो मंजिला मकान के 16 कमरे चलकर राख हो चुके थे। इतना ही नहीं आग की लपटे इतनी तेज थी कि साथ लगता घर भी चपेट में आ गया। वही अग्निकांड में एक युवक झुलसा है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन