For the best experience, open
https://m.pangighatidanikapatrika.in
on your mobile browser.
Advertisement

Chamba Hindi News || चंबा के करियां में स्लेट पोश दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति को स्वाह

06:45 PM Nov 06, 2023 IST | Patrika News Himachal
UpdateAt: 06:45 PM Nov 06, 2023 IST
chamba hindi news    चंबा के करियां में स्लेट पोश दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग  50 लाख की संपत्ति को स्वाह
Chamba Hindi News || चंबा के करियां में स्लेट पोश दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति को स्वाह
Advertisement

Chamba Hindi News ||  चंबा। करियां पंचायत (Kariyaan Panchayat) में स्लेट पोश दो मंजिला मकान (two storey house) आग की चपेट में आने से स्वाह हो गया। रविवार देर रात को अचानक मकान में आग भड़क गई। आग की लपटों को देखक आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पानी की बौछार करके टीम ने मकान में लगी आग को बुझाया। यदि समय रहते दमकल विभाग की टीम मकान में लगी आग को नहीं बुझाती तो शायद आग आस पास के अन्य घरों में भी भड़क सकती थी।

Advertisement

मकान पुरूषोत्तम पुत्र ज्ञान सिंह निवासी (Purushottam son of Gyan Singh resident) करियां का था। आग की चपेट में आने से स्वाह हुए मकान से परिवार को करीब चार लाख का नुक्सान हुआ है। जबकि दमकल विभाग ने मकान में लगी आग को बुझाकर करीब 50 लाख की संपत्ति को स्वाह होने से बचा लिया। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल पर जाकर नुक्सान का जायजा लिया। साथ ही नुक्सान की रिपोर्ट बनाकर नागरिक उपमंडल अधिकारी को पेश की। मकान में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

Advertisement

Chamba Hindi News || चंबा के करियां में स्लेट पोश दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति को स्वाह
Chamba Hindi News || चंबा के करियां में स्लेट पोश दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 50 लाख की संपत्ति को स्वाह
Advertisement
Advertisement
× हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

.

tlbr_img1 ग्रुप के साथ जुड़े tlbr_img2 गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें tlbr_img3 शहर चुनें tlbr_img4 ओपिनियन